फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Corona: Preparations for assembly elections intensified, number of voters reduced at booths

कोरोना: विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज, बूथों पर घटाई वोटरों की संख्या

Fri, 03 Sep 2021 01:17 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 01:17 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नए सिरे से मतदान स्थल समेत बूथों की संख्या तय हो रही है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ में दो सौ मतदाताओं की कटौती की गई है। पिछली बार के मुकाबले 1400 के बजाए 1200 मतदाता ही प्रत्येक बूथ पर वोट डालेेंगे। बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटने से बूथों की संख्या बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
Corona: Preparations for assembly elections intensified, number of voters reduced at booths
पोलिंग बूथ

विस्तार

विधानसभा चुनावों की आहट शुरू हो गई। प्रशासनिक मशीनरी को दिसंबर तक चुनावी आचार संहिता लगने के संकेत मिले हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन दिनों मतदान केंद्र एवं बूथ निर्धारण का काम अंतिम दौर में है। तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग ने कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले के मुकाबले प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की संख्या घटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों की आहट शुरू हो गई। प्रशासनिक मशीनरी को दिसंबर तक चुनावी आचार संहिता लगने के संकेत मिले हैं। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इन दिनों मतदान केंद्र एवं बूथ निर्धारण का काम अंतिम दौर में है। तैयारियों से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चुनाव आयोग ने कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पहले के मुकाबले प्रत्येक बूथ में मतदाताओं की संख्या घटाने के निर्देश दिए हैं। 15 जनवरी 2021 की मतदाता सूची के मुताबिक झांसी में कुल 14,80,231 मतदाता हैं। इनमें सर्वाधिक मतदाता मऊरानीपुर में 4,06,294 हैं जबकि बबीना में 3,26,097, झांसी सदर में 4,02,757 एवं गरौठा में 3,45,083 मतदाता हैं। इसको देखते हुए
विज्ञापन

 

बढ़ाी बूथोें की संख्या
प्रत्येक बूथ में अब 1200 मतदाताओं के ही वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी जबकि वर्ष 2015 के चुनाव में 1400 वोटरों के लिए इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक बूथ में दो सौ मतदाताओं की संख्या घटने से अब बूथोें की संख्या भी बढ़ानी पड़ रही है। पिछले एक माह के दौरान ऐसे बूथ चयनित किए गए। सर्वाधिक 13-13 बूथ मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ाए गए हैं। इसी तरह दूसरी विधानसभाओं में भी बूथों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। वर्ष 2015 के चुनाव के दौरान पूरे जनपद में कुल 1694 बूथ थे, जिनको बढ़ाकर अब 1734 कर दिया गया है। इन पर 30 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं लेकिन, आपत्तियां न आने के बाद अब इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधानसभा बूथ की संख्या (2015) बूथ की संख्या (2022)

बबीना 385 396
झांसी सदर 417 424
मऊरानीपुर 471 484
गरौठा 421 430
कुल 1694 1734
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed