{"_id":"5ea09e0e8ebc3e902f36c21d","slug":"corona-jhansi-news-jhs16513664","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर से भागा जूनियर डॉक्टर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर से भागा जूनियर डॉक्टर, हड़कंप
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते क्वारंटीन किया गया एक जूनियर डॉक्टर बुधवार को मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में पहुंच गया। डॉक्टर के पहुंचने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जूनियर डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में डॉक्टर को दोबारा क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में तैनात एक जूनियर डॉक्टर कुछ दिन पहले लखनऊ गया था। जहां से वह दिल्ली गया। दो दिन पहले उसके दिल्ली से झांसी लौटने पर पैरामेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को अचानक वह पैरामेडिकल कॉलेज से मेडिकल कॉलेज स्थित हॉस्टल में पहुंच गया। इसे लेकर कॉलेज में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों ने मामले की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने आनन फानन में डॉक्टर को पैरामेडिकल भेजा है। वहीं, मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
ड्यूटी पास के नाम पर हो रही मनमानी
मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर से जूनियर डॉक्टर के भागने का यह पहला मामला नहीं है। एक सप्ताह पहले भी आगरा से लौटे एक वरिष्ठ चिकित्सक भी क्वारंटीन सेंटर से बाहर चले आए थे। बताया जाता है कि डॉक्टर ड्यूटी पास के नाम पर प्रदेश भर से आ रहे हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर सावधानी नहीं बरत रहे हैं। कॉलेज प्रशासन भी मामले में कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।