{"_id":"5e8321a28ebc3e75e205fa55","slug":"corona-fighter-engaged-in-fighting-corona-war41","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कोरोना की जंग से लड़ने में जुटे कोरोना सेनानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कोरोना की जंग से लड़ने में जुटे कोरोना सेनानी
Tue, 31 Mar 2020 04:25 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
झांसी नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से जंग लड़ने में हर वर्ग अपने-अपने तरीके से जुटा हुआ है। महानगर में नगर निगम भी सफाई और फॉगिंग के जरिए लोगों को कोरोना से बचाने की कवायद कर रहा है। इसे लेकर पूरे महानगर में सुबह और शाम को फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को कोरोना सेनानी बनाकर मैदान में उतार दिया गया है। लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने और बचाने के लिए नगर निगम ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं। पूरे महानगर में सुबह कोल्ड फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए 10 कोरोना सेनानी टीम बनाई गई हैं। यह टीमें बाइकों पर शहर के मोहल्लों में घूम-घूमकर फॉगिंग को अंजाम दे रही हैं। इसके साथ ही शाम को हॉट फॉगिंग कराई जाती है। इसके साथ ही महानगर के 60 वार्डों में सफाई का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
हर सफाई कर्मचारी को वार्ड में रोज पहुंचकर सफाई करने के लिए कह दिया गया है। शहर में हो रही सफाई की लोग भी सराहना कर रहे हैं। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि कोरोना सेनानी पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। हर वार्ड में फॉगिंग कराने का काम चल रहा है।