फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   corona curfew sannata

तीसरे दिन भी महानगर में पसरा रहा सन्नाटा

Tue, 04 May 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
corona curfew sannata
झांसी। कोरोना कर्फ्यू के तीसरे दिन सोमवार को महानगर में हर ओर सन्नाटा पसरा रहा। कर्फ्यू लागू होने और बाहर कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सुबह जरूरत थोड़ी चहल-पहल रही, लेकिन दोपहर बाद से सभी गतिविधियां ठप बनी रहीं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद तेज रफ्तार के साथ लोगों को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। हर ओर हाहाकार की स्थिति है। इससे निपटने के लिए सरकार की ओर से पहले दो दिन और उसके बाद तीन दिन का कर्फ्यू लागू किया था, जिसकी अवधि अब बृहस्पतिवार की सुबह तक के लिए बढ़ा दी गई है। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सोमवार को महानगर में यातायात पूरी तरह से थमा रहा। इक्का-दुक्का वाहन ही दौड़ते नजर आए। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां भी थमी रहीं। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों को पुलिस की रोकटोक का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed