फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coolers started running in the wards of the district hospital, relief from heat

Jhansi News: जिला अस्पताल के वार्डों में चलने लगे कूलर, गर्मी से मिली राहत

Sun, 14 Apr 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Coolers started running in the wards of the district hospital, relief from heat
पुरुष सर्जिकल समेत सभी वार्डों में लगे कूलर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला अस्पताल के वार्डों में अब कूलर चलने शुरू हो गए हैं। पुरुष सर्जिकल समेत अन्य वार्डों में भी कूलर लग गया है। शनिवार को कूलर चलने भी शुरू हो गए। इससे मरीजों को राहत मिली।

झांसी में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। इस सप्ताह तो तापमान 40 डिग्री तक भी पहुंच चुका है। इसके बावजूद जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के वार्डों में कूलर नहीं लगे थे। जहां लगे थे, वहां कूलरों में पानी नहीं भरा था। इस खबर को शनिवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने सर्जिकल समेत जिन वार्डों में कूलर नहीं लगे थे, वहां लगवा दिए गए। प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके कटियार का कहना है कि सोमवार तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी। कूलरों में पानी डालने के लिए रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


ये बोले मरीज
.................
सात मार्च से सर्जिकल वार्ड में भर्ती हूं। मगर यहां पर कूलर ही नहीं था। शनिवार को कूलर लग जाने के बाद गर्मी से राहत मिली है। - सिंध पाल।

सर्जिकल वार्ड में भर्ती हुए पांच-छह दिन हो गए हैं। अब तक कूलर न चलने से हाल बेहाल था। अब कूलर चलने से राहत मिली है। - कमलेश लोधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed