फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Convict sentenced to life imprisonment for murdering woman

Jhansi: महिला की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, 20 हजार जुर्माना; चाकू से काट दिया था गला

Mon, 23 Dec 2024 10:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 Dec 2024 10:55 PM IST
सार

दो वर्ष पूर्व रस्सी से गला घोंटने के बाद चाकू से गला काटकर महिला की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पीएन मिश्र के न्यायालय ने देवेंद्र को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।

विज्ञापन
Convict sentenced to life imprisonment for murdering woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दो वर्ष पूर्व रस्सी से गला घोंटने के बाद चाकू से गला काटकर महिला की हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पीएन मिश्र के न्यायालय ने देवेंद्र को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, रक्सा निवासी दीपक राजपूत ने चार जून 2022 को थाना रक्सा में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी बहन निधि राजपूत (26 वर्ष) ससुरालीजन से अनबन के कारण दो साल से मां के साथ रह रही थी। रात को छत पर सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। मां ने देर रात उसको मृत देखा तो वादी को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सिजवाहा तिराहे के पास से थाना चिरगांव क्षेत्र के ग्राम बझेरा निवासी अभियुक्त देवेंद्र कुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया गया। साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर अभियुक्त देवेंद्र को दोषी पाया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध संबंधों में संदेह पर की थी हत्या : डीजीसी
जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि निधि से संबंध होने के चलते देवेंद्र का निधि के पास आना-जाना लगा रहता था। वारदात वाली रात देवेंद्र, निधि के साथ था, तभी किसी का फोन आ गया। निधि को मोबाइल पर बात करते देख किसी और से भी संबंध होने का शक होने पर दोनों में झगड़ा होने लगा। गुस्से में देवेन्द्र ने रस्सी से गला घोंट दिया। निधि बेहोश हो गई। इसके बाद चाकू से गला रेतने के साथ ही निधि के हाथ की नसें भी काट दीं, जिससे वह जिंदा न बच सके। वारदात को अंजाम देकर भागते समय मृतका की मां ने उसे देख लिया था। उन्होंने बताया कि अर्थदंड की राशि में से आधी धनराशि मृतका की मां को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed