फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contribution to Ken-Betwa link, tourist places can get gift

Jhansi News: केन-बेतवा लिंक को अंशदान, पर्यटन स्थलों को मिल सकती है सौगात

Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Contribution to Ken-Betwa link, tourist places can get gift
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश सरकार के बजट से बुंदेलखंड को कई उम्मीदें हैं। सोमवार को पेश होने वाले बजट में बुंदेलखंड की केन-बेतवा लिंक परियोजना में सरकार अपना अंशदान देने का एलान कर सकती है। वहीं बुंदेलखंड के धार्मिक पर्यटन स्थलों को विकास की सौगात मिल सकती है। वहीं सरकार यहां गरौठा में बन रहे सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए भी बड़े बजट का एलान कर सकती है। प्रदेश सरकार के बजट से बुंदेलखंड के किसान, महिलाएं, युवा समेत हर वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। 7.5 लाख करोड़ से ज्यादा रहने वाले बजट से बुंदेलखंड को भी तमाम उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि बजट में सरकार का फोकस धार्मिक पर्यटन पर है। बुंदेलखंड जैन धर्म के पर्यटन स्थलों का बड़ा गढ़ है। साथ ही लगातार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार काम कर रही है। ऐसे में बजट में बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों को विकास योजना की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन

वहीं बुंदेलखंड के किसानों के सबसे मुफीद माने जाने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना को भी बजट मिल सकता है। करीब 40 हजार करोड़ की इस परियोजना को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार को मिलकर बनाना है। प्रदेश सरकार इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अपना अंशदान दे सकती है। इसके अलावा इंडस्टि्रयल कॉरिडोर के लिए भी पैकेज का एलान होगा। झांसी में सरकार बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाने जा रही है। ऐसे में इस परियोजना को भी कुछ मिलने की उम्मीद है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, नगर पालिका, नगर पंचायत और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य और बुंदेलखंड के मेडिकल कॉलेजों को भी बजट मिलने की आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
किसानों को भी उम्मीदें
कुदरत की मार से बेहाल बुंदेलखंड के किसान को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। किसानों को फसलों की एमएसपी बढ़ने की आस है। साथ ही सरकार कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी बढ़ाने का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed