फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Contact roads of 20 villages will be repaired with Rs 2.5 crore

Jhansi News: ढाई करोड़ से दुरुस्त होंगे 20 गांवों के संपर्क मार्ग

Thu, 26 Dec 2024 06:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Contact roads of 20 villages will be repaired with Rs 2.5 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के तीन ब्लाॅक के 20 गांवों के संपर्क मार्गों के नवीनीकरण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 2.65 करोड़ से निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले के कई गांवों में संपर्क मार्ग मरम्मत के अभाव में खस्ताहाल हो गए हैं। इन मार्गों से वाहनों की निकासी करना मुश्किल हो गया है। आए दिन दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। इस मार्ग पर ग्रामीणों को पैदल चलना तक दुश्वार हो रहा है। यह हाल ब्लॉक बार, महरौनी व मड़ावरा के विभिन्न ग्रामों की सड़कों का है।
विज्ञापन

जर्जर सड़कों की मरम्मत कर नवीनीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसकी शासन से स्वीकृति के साथ ही बजट भी मिल गया है। अब विभाग ने सड़कों के नवीनीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निविदाएं मांगी हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। दो माह में सड़काें का नवीनीकरण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। इससे इन गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा हो जाएगी।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed