{"_id":"6005ec238ebc3e2ecf239e15","slug":"consummer-asking-for-phone-when-you-pay-light-bill-jhansi-news-jhs186408711","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कंट्रोल से बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं से फोन पर पूछा जा रहा कब जमा करोगे बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कंट्रोल से बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं से फोन पर पूछा जा रहा कब जमा करोगे बिल
Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
टेलीफोन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग ने जनपद के ग्रामीण कस्बों के बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया गया है। अभी तक जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं, उनके पास लखनऊ कंट्रोल से मोबाइल पर कॉल पहुंच रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं से बकाया जमा करने के लिए आग्रह और कब तक भुगतान करेंगे पूछा जा रहा है। उनको बकाया जमा न कटने पर आरसी कटने के लिए चेताया जा रहा है।
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 35 सबस्टेशन हैं, जिनसे 1.64 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें 56 हजार उपभोक्ता ही नियमित बिल जमा कर रहे हैं। बाकी 1.08 लाख उपभोक्ताओं पर 540 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिल बनाने की जिम्मेदारी पेस कंप्यूटर कंपनी के पास है। कंपनी ने बिल बनाने के लिए 94 मीटर रीडर लगा रखे हैं।
इसके बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इस कारण विभाग ने ग्रामीण कस्बों में बकाएदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। पिछले एक महीने में 1200 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं का डाटा लखनऊ भेज दिया गया है। लखनऊ कंट्रोल से उक्त उपभोक्ताओं को मोबाइल पर फोन कर बिल जमा का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
-ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर लगातार बकाया बढ़ता जा रहा है। विभाग के पास अपना थाना और विजिलेंस दल है। दोनों का उपयोग कर चेकिंग की जा रही है। कस्बों के बकायेदारों को हर हाल में बकाया जमा करना होगा। अन्यथा कनेक्शन काटने के बाद आरसी जारी कर दी जाएगी।
जेपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण)।
गुरसराय में 14 जगह पकड़ी चोरी
बिजली टीम ने सोमवार को गुरसराय में विजिलेंस व मीटर टेस्टिंग अधिकारियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 13 लोगों को कटे कनेक्शन पर बिजली जलाते पकड़ा गया। एक व्यक्ति को मीटर बाईपास बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम में अधिशासी अभियंता (मीटर परीक्षण) राजीव सिंह, उपखंड अधिकारी वीरेंद्र सिंह, सीमा वर्मा, विजिलेंस उपनिरीक्षक सतीश द्विवेदी शामिल रहे।