{"_id":"64d7c3097111e94e800c0a6e","slug":"conspiracy-to-drive-meitei-community-out-of-manipur-through-violence-prakash-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-152433-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा कर मणिपुर से मैतेई समाज को भगाने की साजिश: प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा कर मणिपुर से मैतेई समाज को भगाने की साजिश: प्रकाश
विज्ञापन
झांसी। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मणिपुर हिंसा पर कहा कि हिंसा के जरिये मणिपुर से मैतेई समाज को भगाने की साजिश हो रही है। नशे का कारोबार बंद हुआ, इसलिए प्रायोजित हिंसा फैलाई जा रही है। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में मैतेई समाज की आबादी 60 फीसदी है और उसके पास 10 फीसदी संपत्ति बची है। बाकी पर कुकी और बाहर से आए लोगों ने धीरे-धीरे कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बदनाम करने के इरादे से शाहीन बाग और किसानों का आंदोलन कराया जाता है। किस राज्य में किसकी सरकार है, उसको देखकर विपक्ष राजनीति करता है। पंजाब या राजस्थान में कोई घटना होती है तो चुप्पी साध लेते हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि सपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है। मोदी हर काम संतुष्टीकरण के आधार पर करते हैं। संगठन विस्तार पर बोले कि पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। ब्यूरो