{"_id":"69e7dd306018c4183a0e8322","slug":"conman-arrested-for-swindling-jewelry-worth-lakh-from-a-woman-by-ensnaring-her-in-superstition-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-781225-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अंधविश्वास में फांसकर महिला से 20 लाख के जेवर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अंधविश्वास में फांसकर महिला से 20 लाख के जेवर ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अंधविश्वास के सहारे महिला से बीस लाख रुपये ठगने वाला युवक मंगलवार को गिरफ्तार हो गया। सीपरी बाजार पुलिस ने उसे आल्हा घाट के पास घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन समेत करीब 11 हजार रुपये नकदी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक झूठे डर दिखाकर महिलाओं को वह शिकार बनाता था।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि 20 अप्रैल को सीपरी बाजार थाने में आल्हा घाट निवासी भारत भूषण पत्नी के साथ जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भारत भूषण ने पुलिस को बताया था कि करीब छह महीने पहले अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी सृष्टि साहू को आध्यात्मिक समस्याओं का समाधान करा देने की बात कहकर भरोसे में ले लिया। घर पर बड़ा संकट आने के साथ ही बच्चे की मौत हो जाने की बात कहकर उसे डराया। आरोपी के कहने पर सोने-चांदी के जेवरात, करीब एक किलो चांदी, कीमती बर्तन और 80 हजार रुपये दे दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर उसे तलाशना शुरू किया। मंगलवार को उसके आल्हा घाट पर मौजूद होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।