फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress had decided on women's participation in politics: Neha Tiwari

कांग्रेस ने तय की थी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी : नेहा तिवारी

Mon, 16 Sep 2024 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Congress had decided on women's participation in politics: Neha Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष नेहा तिवारी ने कहा कि देश में कांग्रेस ने सबसे पहले महिलाओं को सम्मान दिया। कांग्रेस ने पहली महिला प्रधानमंत्री दी। अन्य राजनीतिक दल महिला सशक्तिकरण की बात तो करते हैं, लेकिन उसे अमल में नहीं लाते। वह महिला कांग्रेस के 40वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 सितंबर 1984 को महिला कांग्रेस की स्थापना करते हुए महिलाओं की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की थी। आज महिलाएं अपने अधिकारों को संसद एवं विधानसभाओं में उठा रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पांच वर्ष से लेकर 100 वर्ष तक की महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। उन्होंने पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वेबसाइट जारी की है। इस मौके पर रजनी ग्वाला, उर्मिला राजा, कविता पस्तोर, राजकुंवर, रजनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed