फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress alone in the electoral trap

चुनावी चक्रव्यूह में तन्हा हैं कांग्रेस प्रत्याशी

Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Congress alone in the electoral trap
चुनावी चक्रव्यूह में तन्हा हैं कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव के चक्रव्यूह में झांसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल राय अलग - थलग खड़े नजर आ रहे हैं। कांग्रेसी उन्हें पचा नहीं पा रहे हैं और समाजवादी पार्टी के लोग उनसे अब तक दूरी बनाए हैं। यह अलग बात है कि दिखावे के कुछ नेता कभी-कभी साथ नजर आ जाते हैं। इस कारण इस सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन में झांसी विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां से कांग्रेस ने राहुल राय को प्रत्याशी बनाया है। दरअसल टिकट की कतार में कई और नेता भी थे, जो लगातार हाईकमान के संपर्क में थे। दावेदारों का मानना था कि यदि उन्हें टिकट मिलेगा, तो गठबंधन का फायदा मिलेगा और वे बाजी मार सकते हैं। इस बीच राहुल राय को प्रत्याशी बना दिया और इसके बाद दावेदारों में कुछ नेता शांत बैठ गए। यह हालात कांग्रेसियों के लिए अपच साबित हो रही है। पार्टी के ज्यादातर नेता प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क में नजर नहीं आ रहे हैं। कार्यकर्ता भी दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

 इतना ही नहीं, सपाई भी कांग्रेस प्रत्याशी के साथ नहीं दिख रहे हैं। उनका पूरा ध्यान जिले के उन विधानसभा क्षेत्रों पर है, जहां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा के नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। वे अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव को प्राथमिकता पर लिए हैं। ऐसे में झांसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलग-थलग पड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि झांसी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हालत पहले से ही पतली है। विधानसभा के पिछले दो चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी यहां मुख्य मुकाबले में भी नहीं पहुंच पाए थे। जबकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें केवल 26,400 वोट हासिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी का मिल रहा है सहयोग 
कांग्रेस और सपा दोनों ही पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का चुनाव में पूरा सहयोग मिल रहा है। कोई अलग नहीं है। सभी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा रहे हैं।

- राहुल राय, प्रत्याशी कांग्रेस 

एकजुट हैं कांग्रेसी 
झांसी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के साथ पूरी कांग्रेस खड़ी हुई है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनसंपर्क से लेकर चुनावी सभाओं तक में साथ हैं। 
- चंद्रशेखर तिवारी, जिलाध्यक्ष - कांग्रेस 

सपा का है पूरा सहयोग 
कांग्रेस प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है। पार्टी के नेता जी जान से कांग्रेस प्रत्याशी के साथ हैं। जीत गठबंधन की होगी। 
- छत्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष - सपा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed