फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   conflict between VHP worker and police

विहिप कार्यकर्ता व सिपाही में विवाद, हंगामा

Fri, 09 Aug 2019 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
conflict between VHP worker and police
विहिप कार्यकर्ता व सिपाही में विवाद, हंगामा
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली स्थित बड़ागांव गेट चौकी के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व सिपाही में विवाद हो गया। सिपाही के चाटा मारने के मामले नेे तूल पकड़ लिया। कार्र्रवाई की मांग को लेकर एकत्रित कार्र्यकर्ता चौैकी के पास धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने समझाकर मामला शांत कराया। सिपाही के माफी मांगने के बाद ही मामला रफादफा हो सका।

शुक्रवार दोपहर बड़ागांव गेट के पास एक गाय बीच सड़क पर खड़ी थी। इसी दौैरान युवक उसे डंडे से हटाने लगा। यह देखकर बाइक पर निकल रहे तीन युवकों ने उस पर नाराजगी जाहिर की। जिसे लेकर आपस में युवकों मेें विवाद होने लगा। यहां से बाइक सवार सिपाही ने रुककर विवाद का कारण जानना चाहा। इसी बात को लेकर बाइक सवार युवक सिपाही से भिड़ गए। नाराज सिपाही ने बाइक सवार युवकों से कागज मांगे, जिस पर पुन: कहासुनी हो गई। सिपाही ने बाइक लाकर चौकी में खड़ी कर दी। इसी दौैरान एक कार्यकर्ता ने पहुंचकर पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। यहां पुन: कार्र्यकर्ता व सिपाही में कहासुनी होने लगी। इसी दौैरान सिपाही ने आवेश में आकर कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। इससे चौैकी में विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही भारी तादाद में पहुंचे कार्र्यकर्ता चौकी के सामने कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। खबर मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार व कोतवाल संजय सिंह ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की। जहां किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सिपाही के माफी मांगने के बाद सभी धरने से उठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed