{"_id":"681a7dd66ac47da620057b66","slug":"concern-raised-over-misuse-of-gsr-issued-during-covid-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-549332-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोविड में जारी जीएसआर के दुरुपयोग पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोविड में जारी जीएसआर के दुरुपयोग पर जताई चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड केमिस्ट एसोसिएशन की जिला एवं महानगर इकाई की मंगलवार को आपात बैठक हुई। वक्ताओं ने कोविड-19 आपातकालीन जीएसआर तत्काल वापस लेने की मांग की गई।
एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष विनय उपाध्याय ने बताया कि अखिल भारतीय केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन (एआईओसीडी) ने ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दवा सूची को अंतिम रूप देने से पहले हितधारकों से विचार-विमर्श की मांग की है। कोविड-19 आपातकालीन जीएसआर तत्काल वापस लेने का स्वास्थ्य मंत्रालय से आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन भेजते हुए संगठन अध्यक्ष जेएस शिंदे ने 26 मार्च 2020 को जारी जीएसआर को तत्काल रद्द करने की मांग की है, जिसे कोविड-19 के दौरान दवाओं की होम डिलीवरी के लिए अस्थायी रूप से जारी किया था। आरोप लगाया कि इसका ऑनलाइन कंपनियां गंभीर दुरुपयोग कर रही है। अंत में विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ह्रदेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, रवि मंगलानी, रोहित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन