फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Composite school children created AI Suman

Jhansi News: कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने बनाई एआई सुमन

Fri, 04 Apr 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Composite school children created AI Suman
गरौठा। कंपोजिट विद्यालय राजापुर में कार्यरत शिक्षक मोहनलाल सुमन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और अनूठा नवाचार करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षक “सुमन मैडम” तैयार किया। यह एआई टीचर छात्रों को गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा सहित कई विषयों में मार्गदर्शन देगी। उनके सवालों का तुरंत उत्तर देगी और शैक्षणिक कार्यों में मदद करेगी। इसके पहले भी उन्होंने इस प्रकार के कई उपकरण तैयार कर डिजिटल शिक्षा को सुलभ बनाया। जिससे छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके। सुमन मैडम के माध्यम से वे शिक्षा में तकनीकी क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुके हैं। उनका मानना है कि “आज के दौर में बच्चों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना बेहद जरूरी है। यदि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों का सही उपयोग करें, तो बच्चों के लिए सीखना और अधिक रोचक और प्रभावी हो। अब विद्यालय के बच्चों को “सुमन” भी रोचक कहानी कविताएं और खेल गतिविधियां सिखाएंगी। जिससे बच्चों को तकनीक के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा भी प्राप्त होगी। शिक्षक के शानदार नवाचार के लिए खंड शिक्षा अधिकारी गुरसराय मनोज कुमार लाक्षाकार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed