फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complaints related to electricity supply can be reported at the control room

Jhansi News: कंट्रोल रूम पर बता सकते विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें

Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Complaints related to electricity supply can be reported at the control room

विज्ञापन
झांसी। विद्युत व्यवस्था से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 0510-3500700 है। इस पर फोन करके नगरवासी विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।




एडीएम प्रशासन शिवप्रताप शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में रिफॉर्म लागू किए जाने का निर्णय के संबंध में विद्युत संघर्ष समिति द्वारा कार्य बहिष्कार की घोषणा और संभावित हड़ताल के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था सुचारू, कानून व शांति बनाने रखने के लिए नगर निगम में आईसीसीसी नियंत्रण कक्ष के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विद्युत व्यवस्था संबंधी समस्याओं, सूचनाओं की जानकारी होने पर ये कर्मचारी विद्युत विभाग के नगरीय और ग्रामीण के अधीक्षण अभियंता को अवगत कराएंगे। किसी भी विषम या विशेष स्थिति की सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट के नंबर 9454418936, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नंबर 9454418935 और एसपी सिटी के नंबर 9454401070 पर भी अवगत कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed