फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Complainant and supporters clashed in Sadar MLA's office, there was a lot of uproar

Jhansi News: सदर विधायक के कार्यालय में फरियादी और समर्थक भिड़े, खूब हुआ हंगामा

Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Complainant and supporters clashed in Sadar MLA's office, there was a lot of uproar
विधायक के समर्थकों पर लोगों ने लगाया मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन


विधायक रवि शर्मा बोले-आपस में ही लड़ गए फरियादी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सदर विधायक के समाधान कार्यालय पर बिजली की समस्या लेकर पहुंचे लोग और विधायक के समर्थक आपस में भिड़ गए। फरियादियों ने समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। हालांकि, विधायक का कहना है कि उनके किसी समर्थक से विवाद नहीं हुआ है। फरियादी खुद ही आपस में लड़ गए।
राजगढ़ के वीरू नगर के लोग शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सदर विधायक रवि शर्मा के समाधान कार्यालय पहुंचे। लोगों ने विधायक को क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्या के बारे में बताया। कहा कि क्षेत्र में कई दिनों से बिजली का संकट है। बताया गया कि विधायक क्षेत्रवासियों की समस्या सुन रहे थे। इसी बीच एक फरियादी वीडियो रिकॉिर्ंडग करने लगा। इसी बात को लेकर एक समर्थक से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि विधायक के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वीरू नगर के कई लोग इलाइट चौराहे पहुंचे। यहां पर वो विधायक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को बातचीत कर समझाया। इसके बाद फरियादी फिर से सदर विधायक के कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक ने उनकी समस्या को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सदर विधायक ने समर्थकों और फरियादियों के बीच मारपीट की घटना से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि पहले फरियादी क्षेत्र की विद्युत समस्या के बारे में बता रहे थे। फिर कोई व्यक्ति अपने मोहल्ले की समस्या बताने लगा। इस पर बाकी क्षेत्रवासियों ने आपत्ति जताई। फिर कुछ लोग आपस में ही लड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed