{"_id":"6a7793a17f4aefd8180da899","slug":"community-satsang-shed-to-be-built-in-javan-tauriya-at-a-cost-of-27-lakh-jhansi-news-c-420-1-mot1007-10906-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जावन टौरिया में 27 लाख से बनेगा सामुदायिक सत्संग शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जावन टौरिया में 27 लाख से बनेगा सामुदायिक सत्संग शेड
विज्ञापन
- मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास
लुहारी। जावन टौरिया में सामुदायिक सत्संग शेड के निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ रहीं। उन्होंने भूमि पूजन कर लगभग 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक सत्संग शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस दौरान बताया गया कि सामुदायिक सत्संग शेड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधनों का विकास भी जरूरी है। सामुदायिक सत्संग शेड के निर्माण से ग्रामीणों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान कुलदीप सिंह, मानवेंद्र सिंह, आर्यन, संजय सिंह चौहान, प्रिमिल थापक, मुकेश साहू, ध्रुव यादव, प्रधान मालती देवी आदि मौजूद रहे।