फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   commitmant to follow the way of gandhi

बापू व शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 03 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 03 Oct 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
commitmant to follow the way of gandhi
गरौठा (झांसी। महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह- जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
नगर के कन्या इण्टर कालेज में विद्यालय के प्रबंधक सतीश अग्रवाल, अयूब सिद्दीकी, राम सेवक पाठक ने  महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसी तरह बजरंग बाल विद्या मंदिर पर विद्यालय के संरक्षक राजाराम रईश ने, प्राथमिक विद्यालय गरौठा खुर्द पर प्रधानाध्यापक संतोष रावत ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आर पी सिंह ने, कृषि विभाग कार्यालय पर पूरन लाल, वेद माता गायत्री मंदिर पर प्रधानाध्यापक हरिओम तिवारी ने, जयहिन्द मिशन इण्टर कालेज पर प्रधानाध्यापक श्रीमती सर्वेश पाण्डेय ने, लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने,  सरस्वती ज्ञान मंदिर पर प्रधानाध्यापक राजबहादुर सिंह बुन्देला ने, स्वामी विवेकानंद विद्यालय पर गोविंद नारायण गुप्ता ने, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला देवी खटीक ने, तहसील प्रांगण में उपजिलाधिकारी श्रीराम यादव, तहसीलदार बिंद्रा प्रसाद पटेल ने, अधिवक्ता संघ कार्यालय पर अध्यक्ष अजय यादव ने, अखंडानंद जनता इण्टर कालेज पर प्रबन्धक हरीमोहन शर्मा ने, पशु चिकित्सालय पर चिकि त्सा प्रभारी ने, पंजाब नेशनल बैंक पर शाखा प्रबंधक ने, कोतवाली गरौठा पर संजीव कुमार यादव ने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश सहाय पटसारिया द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।  मोतीबाई राजाराम महाविद्यालय पर विद्यालय के प्रबंधक करन सिंह निरंजन ने, विद्युत विभाग कार्यालय पर अवर अभियंता एस के रावत ने, टोला के प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक सतेन्द्र सोनी ने, बरारू के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मुन्नालाल व गम्भीर सिंह ने झंडा रोहण किया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय गुढा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं लक्ष्मन नगर के प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान भइयालाल यादव ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बच्चों को स्वच्छता अभियान के बारे में  जानकारी दी। ग्राम वीरपुरा के पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान हरप्रसाद पटेल ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, डा. विजय फाउंडेशन स्कूल में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अयोध्या प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।  

गुरसरांय । श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इण्टर कालेज में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। ध्वजा रोहण प्रबंध समिति के अध्यक्ष उत्तम चंद्र जैन ने किया। कार्यक्रम क ी अध्यक्षता सुकुमार चन्द्र जैन ने की । सुकुमार चन्द्र जैन , उत्तम चन्द्र जैन, प्रभात जैन, योगेश जैन, प्रमोद कुमार, राजेंद्र जैन खिरिया ने दोनों महापुरुषाें के चित्राें पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।   
  डा. राममानोहर लोहिया महिला महाविद्यालय में गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर डा. रंजना शुक्ला ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर उन्हाेंने कहा कि महापुरुषों की विचारधारा से प्रेरणा लेकर ही देश की तस्वीर बदल सकती है । कार्यक्रम मे लईक आजम , लल्लूयादव , प्रहलाद गुप्ता , निधि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।  बुंदेली वीर मंच के तत्वावधान मे महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता अंकित सेंगर ने की। खेर इंटर कालेज में ध्वजा रोहण कृष्ण चन्द्र पालीवाल ने किया । इस अवसर सतीश चौरसिया , चिरंजीलाल शर्मा आदि ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। बालिका विभाग में ध्वजा रोहण प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने किया। मुख्य अतिथि सुशील स्वामी रहे।  संगीत शिक्षक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश पिपरैया ने छात्राओं को सम्मानित किया। श्री कल्याण बाल विधा मंदिर में प्रधानाचार्य पीतांबरा शरण त्रिपाठी ने ध्वजा रोहण किया । विवेक वरसैया के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्र म प्रस्तुत किए गए ।  इस अवसर पर हरीबाबू शर्मा , के एन मिश्रा , हरीकांत नायक , प्रमोद घोष , एस पी दुवे , रमेश वर्मा , राधा दीक्षित , दीपिका गुप्ता आदि उपस्थित रहे । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।  इस मौके पर अधीक्षक डा. सी वी  राजपूत , डा. के के राजपूत , टी पी खरे , विनोद कुमार  आदि उपस्थित रहे । नगर पालिका परिषद में ध्वजा रोहण चेयरमैन गोपीनाथ बख्शी ने किया । इस अवसर पर सूरज सिंह , रघुराज सिंह  मनीष बुधौलिया आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed