फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Commissioner alert for Corona

कोविड की बिगड़ती स्थिति को संभालने में जुटा प्रशासन

Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Commissioner alert for Corona
खंडेराव गेट के पास नाले का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त।
झांसी। जिले में कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थिति को संभालने के लिए कमिश्नर ने देर रात बैठक कर अधिकारियों से चर्चा की। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि डोर टू डोर सर्विलांस के दौरान गंभीर बीमारी से ग्रस्त जो मरीज चिह्नित किए गए हैं उनका एंटीजन टेस्ट कराया जाए। पॉजिटिव आने पर तत्काल मेडिकल कॉलेज और कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करें। जो भी एल1 अस्पताल हैं, उनकी व्यवस्थाओं की रोज मॉनीटरिंग की जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी ढंग से चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। कंटेनमेंट जोन में विशेष रूप से क्षेत्र की पतली गलियों में अवश्य फ ोर्स और अधिकारी भ्रमण करें। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि सर्विलांस के दौरान जो सिमटम्स वाले मरीज हैं, उनकी प्राथमिकता से टेस्टिंग की जा रही है। एंटीजन टेस्टिंग में तेजी लाई जा रही है और सर्वे में प्राप्त गंभीर बीमारी वाले मरीजों की जांच की जा रही है। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव, बरुआसागर, गरौठा, सेंट मैरी स्कूल मऊरानीपुर, रेलवे अस्पताल, पैरामेडिकल कॉलेज सहित चार होटल एल-1 श्रेणी के अस्पताल बनाए गए।
विज्ञापन

इस समय इन सभी एल-1 हॉस्पिटल में 486 मरीज भर्ती हैं। इसके अतिरिक्त जैन सभा और आयुर्वेदिक कालेज में भी 50-50 बेड का एल-1 अस्पताल बनाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि पॉजिटिव केस के परिवार के 10 लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। इस समय लगभग 2500 सैंपल की टेस्टिंग पेंडिंग है। यदि जनपद जालौन में आरटी पीसीआर खोल दी जाए तो जनपद झांसी की पेडेंसी समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर आईजी एसएस बघेल, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित, सीडीओ शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश राय, निर्देशक पैरामेडिकल डॉ. एसएन सेंगर, सीएमओ डॉ. गजेंद्र कुमार निगम, एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, डॉ. अंशुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed