फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Coal supply compulsion stalled doubling of Jhansi-Kanpur railway track

कोयला आपूर्ति की मजबूरी ने अटकाया झांसी- कानपुर रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण

Sun, 12 Jun 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Coal supply compulsion stalled doubling of Jhansi-Kanpur railway track
झांसी। ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के लिए झांसी मंडल के सबसे अहम झांसी-कानपुर रेलखंड का दोहरीकरण कराया जा रहा लेकिन, करीब 49 किमी का काम रेल अफसरों के लिए गले में हड्डी की तरह फंसा है। रेल अफसरों का कहना है कि पारीछा आदि प्लांटों को कोयला की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए ट्रैक बंद नहीं हो पा रहा है। इस वजह से यह काम अटका हुआ है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में झांसी-कानपुर रेलखंड के बीच 204 किमी लंबी रेलखंड के दोहरीकरण का कार्य मंजूर हुआ था। उसके बाद रेल विकास निगम लिमिटेड एवं एक निजी कंपनी ने यह काम शुरू कराया। कई अड़चनों के बाद किसी तरह 155 किमी का काम पूरा हुआ लेकिन, मलासा-लालपुर पामा रेलखंड पर 18.5 किमी, ऊसरगांव कालपी-चौराहा रेलखंड पर 13.9 किमी एवं पामा रसूलपुर-भीमसेन रेल खंड के बीच 17 किमी लंबा रेल खंड अटक गया। अब यह काम पूरा कराने में रेल अफसरों ने जोर लगाया है लेकिन, कोयला आपूर्ति सुनिश्चित रखने की वजह से ब्लॉक नहीं मिल रहा है। इस वजह से यह काम टलता जा रहा है। रेल अफसरों का कहना है ब्लॉक लेने की कोशिश की जा रही है। ब्लॉक की मंजूरी मिलते ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इस साल तक यह काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इस बहुप्रतीक्षित दोहरीकरण कार्य के पूरा होने से न सिर्फ झांसी से कानपुर के बीच रास्ता आसान हो सकेगा बल्कि प्रयागराज समेत दक्षिण भारत की ओर का सफर भी कम समय में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल ट्रैक होने की वजह से परेशानी
झांसी-कानपुर सिंगल रेलवे ट्रैक पर रोजाना 40 से अधिक अप एवं डाउन सवारी गाड़ियां गुजरती हैं। इतनी ही संख्या में मालगाड़ी भी इसी रास्ते से गुजरती हैं। एक ट्रेन को निकालने में सामने से आ रही दूसरी ट्रेन को नजदीक के रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ता है। इसका सीधा असर ट्रेनों के समय पालन पर पड़ता है। सबसे ज्यादा ट्रेनों को झांसी आने से पहले मुस्तरा स्टेशन पर रोका जाता है। यही कारण है कानपुर की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें समय पर झांसी नहीं पहुंच पाती। इस ट्रैक के दोहरीकरण होने से कानपुर, प्रयागराज समेत दक्षिण भारत की ओर जाने वाला सफर आसान हो सकेगा।

इस रेल खंड पर काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके विभिन्न रेल खंड पर काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि यह काम जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।
-आशुतोष, डीआरएम, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed