फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Clothes bussinesman son missing

कपड़ा व्यवसायी का कर्ज में डूबा बेटा लापता

Thu, 04 Feb 2021 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Clothes bussinesman son missing
झांसी/रानीपुर। मऊरानीपुर कोतवाली के लाङगंज निवासी एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी का युवा पुत्र सोमवार को अचानक से लापता हो गया है। परिजनों ने सूदखोरों पर अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। युवक पर करीब पचास लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर इलाके में संतोष गुप्ता कपड़े के बड़े कारोबारी हैं। उनका पुत्र सचिन (36) भी काम में हाथ बंटता है। संतोष ने पुलिस को बताया एक फरवरी शाम करीब छह बजे से सचिन अचानक लापता हो गया। शुरू में उन्होंने उसके रिश्तेदारी में जाने की बात समझकर ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन भी वह घर वापस नहीं लौटा। सचिन के दोनों फोन भी स्विच ऑफ मिले। उन्होंने रिश्तेदारी में तलाश शुरू की लेकिन, उसका पता नहीं चला। संतोष ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक सचिन को आईपीएल एवं सट्टेबाजी का शौक था। जिनमें वह काफी रुपये हार चुका। कुछ वर्ष पहले उस पर करीब 70 लाख रुपये कर्ज चढ़ गया। परिजनों ने किसी तरह 20 लाख रुपये में समझौता करा दिया। लेकिन सचिन ने बाद में भी सट्टा खेलना जारी रखा। इस वजह से उस पर फिर कई लाखों का कर्ज हो गया। जिसे वह वापस नहीं कर पा रहा। ऊंची ब्याज दर होने के नाते यह रकम लगातार बढ़ती जा रही। परिजनों का कहना है रकम वसूलने के लिए सूदखोर लगातार उसे परेशान कर रहे। रकम वसूलने के लिए मारपीट भी की गई। सूदखोरों ने ब्लैंक चेक एवं अन्य दस्तावेज भी ले लिए हैं। कई दिनों से सचिन को सूदखोर घमकी भी दे रहे थे। इंस्पेक्टर मऊरानीपुर के मुताबिक मामला दर्ज करके युवक की तलाश आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed