फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cleanliness drive was conducted in Lohagarh village before rain

Jhansi News: लोहागढ़ गांव में बारिश से पहले कराया सफाई अभियान

Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive was conducted in Lohagarh village before rain
- जलभराव रोकने की कराई जा रही तैयारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
लोहागढ़, मोंठ। विकास खंड मोंठ के लोहागढ़ गांव में बरसात के मौसम से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सफाई कार्यों को तेज कर दिया गया है। गांव के बाहर पानी की निकासी को सुचारु बनाने के लिए जेसीबी मशीन से नालियों और मार्गों की सफाई कराई जा रही है। वहीं, गांव के भीतर सफाईकर्मियों की मदद से नालियों की गंदगी हटाई जा रही है ताकि बारिश के दौरान जलभराव न हो।

ग्राम प्रधान रामकृपाल सिंह ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि वर्षा से पहले पूरे गांव की सफाई पूरी करा ली जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नालियों की सफाई के साथ-साथ पानी की निकासी के रास्तों को भी ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में कई जगह पुलिया टूट चुकी है, जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही शासन से धनराशि प्राप्त होती है, टूटे हुए पुलियों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांव के निवासी भी इस सफाई अभियान से संतुष्ट नजर आ रहे हैं और ग्राम प्रधान के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर यह सफाई कार्य हो जाता है तो बारिश के समय जलभराव की पुरानी समस्या से काफी राहत मिलेगी। प्रशासन से भी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पुलियों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed