फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Claims of providing water to the city are a failure, tankers have to make more than 900 trips

Jhansi News: महानगर को पानी देने का दावा धड़ाम, टैंकरों को लगाने पड़ रहे 900 से अधिक फेरे

Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Claims of providing water to the city are a failure, tankers have to make more than 900 trips
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जल निगम इस गर्मी में भी महानगर पेयजल योजना का काम पूरा नहीं कर सका। अफसरों ने अप्रैल से जलापूर्ति का दावा किया था लेकिन, अब तक घरों में पानी नहीं पहुंचा। काम की सुस्त रफ्तार को देखकर जुलाई में भी पानी पहुंचना मुश्किल है। अब सिर्फ टैंकर ही सहारा हैं। पानी पहुंचाने के लिए टैंकरों को रोजाना 900 से अधिक चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
महानगर को पानी देने के लिए 600.42 करोड़ रुपये से 21 जून 2019 को अमृत (झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना) काम शुरू हुआ था। इसकी शुरुआती समय सीमा 20 जून 2022 तय हुई लेकिन, लेटलतीफी के चलते पांच बार इसे बढ़ाना पड़ा। तीन साल तक काम अटका रहा। मार्च में किसी तरह पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।
विज्ञापन

तत्कालीन जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अप्रैल से जलापूर्ति आरंभ कराने का दावा किया था। इस योजना के पूरा होने से करीब 40 हजार घरों तक पानी पहुंचने की उम्मीद थी। इनमें दर्जनों इलाके ऐसे थे, जहां पहली बार पाइप लाइन से आपूर्ति होनी है। इन सभी को गर्मी में पानी की किल्लत से निजात मिलने की उम्मीद बंधी लेकिन, काम पूरा न होने से इस दफा भी इनको पानी नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सवा महीने से जल निगम अफसर पाइप लाइन की टेस्टिंग में ही उलझे हैं। इसी तरह मोहल्लों में बिछी पाइप लाइन भी टेस्ट नहीं हुई। जल निगम अभियंताओं का मानना है कि जुलाई से पहले आपूर्ति संभव नहीं है।



14 दिन से नहीं हो सकी टूटी पाइप लाइन की मरम्मत

बबीना के घिसौली के पास 28 अप्रैल को रॉ वाटर ग्रेविटी मेन लाइन को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। इसके टूटने से टेस्टिंग का काम ठप पड़ गया। पाइप लाइन टूटे 14 दिन बीत चुके लेकिन, इसकी अब तक मरम्मत नहीं हुई। इससे टेस्टिंग ठप पड़ी है। जल निगम के मुताबिक मरम्मत में दो दिन का समय लगेगा।

कई मोहल्लों में नहीं टपकती बूंद


महानगर के 60 वार्डों में 40 से अधिक में पानी की किल्लत है। गर्मी आते ही बाहर बड़ागांव गेट, सराय मोहल्ला, दरीगरान, भांडेरी गेट, सिजरिया कॉलोनी, अलीगोल, कसाई मंडी, ओरछा गेट, आईटीआई कैंपस के पास, प्रेमनगर, पुरानी पुलिस चौकी, ताज कंपाउंड, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी, चार खंभा, बाहर उनाव गेट, ऋषिकुंज स्कूल के पास, मास्टर कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में पानी की बूंद भी नहीं टपकती। यहां कई जगह पाइप लाइन है तो पानी नहीं आता। जबकि, कई जगह पाइपलाइन ही नहीं है। यहां सिर्फ टैंकरों के सहारे ही पानी पहुंचता है। कई मोहल्लों में सिर्फ हैंडपंप सहारा हैं। ऐसे में यहां लोग सुबह से पानी के लिए डिब्बे लेकर भटकते हैं। साइकिल, ठेला और गाड़ियों से पानी ढोना पड़ता है, जबकि महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पैदल ही पानी भरकर लाने को मजबूर हैं।

चार साल में खो गई पाइप लाइन
केकेपुरी कॉलोनी एवं इसके आसपास करीब चार साल पहले पाइप लाइन बिछाई गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वह पाइप लाइन ही खो गई। कुछ दिन पहले जल निगम के ठेकेदार ने खोदाई कराई लेकिन, पाइप लाइन नहीं मिली।
------

चार साल पहले मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाई गई थी। अब इस पाइप लाइन का कुछ पता नहीं है। हमारे मोहल्ले तक पानी कब पहुंचेगा, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। जल निगम के अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे हैं।
- दीपक शर्मा

केके पुरी कॉलोनी, सरस्वती ज्ञान मंदिर पाठशाला के आसपास समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति का कोई इंतजाम नहीं है। टैंकरों से ही यहां पानी आता है। मोहल्ले में बिछाई गई पाइप लाइन का भी कुछ अता-पता नहीं।


विक्रम सिंह

चार साल से हम लोग पानी का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक पानी नहीं मिला। मोहल्ले के लोगों को पैसा देकर टैंकर बुलवाना पड़ता है।
आकाश त्रिपाठी

000

घिसौली में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इस वजह से टेस्टिंग का काम अब तक पूरा नहीं हो सका। पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द मरम्मत पूरा कराकर आपूर्ति आरंभ कराई जाएगी।
-मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता
जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed