फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   city electric supply

बारिश में डूबी शहर की बिजली

Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 20 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
city electric supply
administration - फोटो : demo pic
झांसी। बारिश के कारण शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति पूरी तरह पटरी से उतरी रही। जगह- जगह फाल्ट आने से अधिकांश क्षेत्रों का करंट गुल रहा। हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस में 40 एमवीए ट्रांसफार्मर ट्रिप करने से ढाई घंटे तक महानगर की आपूर्ति बंद रही। वहीं, फाल्ट न मिलने से गल्ला मंडी, सूती मिल व उन्नाव गेट सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति देर रात तक सामान्य नहीं हो सकी थी। बिजली के साथ पानी की आपूर्ति भी ठप रही।  
विज्ञापन


दो दिन से हो रही बारिश से सबसे ज्यादा व्यवधान विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। सुबह दस बजे दुनारा ट्रांसमिशन पावर हाउस से आने वाली हाइटेंशन लाइन में फाल्ट आने से सूती मिल व उन्नाव गेट सब स्टेशन की बिजली गुल हो गई। विद्युत टीम ने पेट्रोलिंग की, मगर फाल्ट नहीं मिल सका। शाम चार बजे दुनारा से सप्लाई शुरू की गई तो करंट दौड़ने लगा। मगर, पौन घंटे बाद ही उक्त लाइन में दुबारा फाल्ट आ गया। फाल्ट न मिलने से देर रात तक संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। इधर, सर्किट हाउस व आफीसर्स कॉलोनी के निकट विद्युत लाइन में पेड़ की डालियां टकराने से जेल चौराहा सब स्टेशन से जुड़े इलाइट फीडर की बिजली पांच घंटे से अधिक समय तक बंद रही।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस में रखे 40 एमवीए ट्रांसफार्मर के ट्रिप करने पर पूरे शहर की सप्लाई बंद हो गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर में आई कमी को दूर किया जा सका। इसके बाद ट्रांसफार्मर से सभी सब स्टेशनों तक करंट दौड़ाया गया। मगर, सीपरी बाजार, मुन्नालाल व गल्ला मंडी सब स्टेशन तक करंट नहीं पहुंच सका। तीनों सब स्टेशनों की लाइन में फाल्ट आ गए थे। पेट्रोलिंग करने पर सीपरी बाजार व मुन्नालाल की लाइन में एक- एक इंसुलेटर बर्स्ट मिला, जिसे ठीक किया गया। इन दोनों सब स्टेशनों की आपूर्ति को रात आठ बजे सुचारु कर दिया गया। गल्ला मंडी सब स्टेशन की लाइन का फाल्ट न मिलने से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति देर रात तक सामान्य नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन इलाकों में ज्यादा दिक्कत
फाल्ट के कारण सूती मिल और उन्नाव गेट सब स्टेशन से जुड़े अंदर- बाहर उन्नाव गेट, मेवातीपुरा, अयोध्या पुरी, पाल कॉलोनी, पठौरिया, महेंद्र पुरी कॉलोनी, सरांय, ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, पाल कॉलोनी, पंचवटी व गल्ला मंडी सब स्टेशन से तालपुरा, खुशीपुरा, कपूर टेकरी, ओरछा गेट, गल्ला मंडी, गोविंद चौराहा क्षेत्रों की बिजली देर रात तक गुल रहीं।



जलापूर्ति भी प्रभावित
सूती मिल, गल्ला मंडी और उन्नाव गेट सब स्टेशन से पानी की पांच टंकियां जुड़ी हुई हैं। बिजली न आने के कारण उक्त पानी की टंकियों से समय से जलापूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण संबंधित क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed