फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Child missing from station: GRP scans over 500 CCTVs, recovers 100 km away in Shivpuri, MP

स्टेशन से लापता हुआ बच्चा: जीआरपी ने खंगाले  500 से अधिक सीसीटीवी, 100 किमी दूर एमपी के शिवपुरी से बरामद

Sat, 20 Sep 2025 07:13 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 20 Sep 2025 07:13 AM IST
सार

12 साल का कृष्णा खेलते हुए प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गया। प्लेटफार्म पर खड़ी झांसी से बांद्रा जाने वाली ट्रेन नंबर 22195 में चढ़ गया। इधर, कृष्णा के लापता होने पर परिजनों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी।

विज्ञापन
Child missing from station: GRP scans over 500 CCTVs, recovers 100 km away in Shivpuri, MP
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। रेलवे स्टेशन पर खेलते समय अचानक गायब हुए 12 वर्षीय बच्चे को जीआरपी ने शिवपुरी से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। सीओ रेलवे सोहराब आलम ने बताया कि बच्चा प्लेटफार्म पर खड़ी बांद्रा एक्सप्रेस में सवार हो गया था, जिसे शिवपुरी आरपीएफ ने पकड़कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया था। करीब 500 कैमरे व दो टीमों की मदद से जीआरपी बच्चे तक पहुंची। बच्चा पाकर परिवार खुशी से झूम उठा।

विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर का रहने वाला राजू पत्नी व 12 साल के बेटे कृष्णा व 9 साल की बेटी लाली के साथ किराये के मकान में रहता था। किराया न भरने के कारण मकान मालिक ने उसे परिवार सहित निकाल दिया। परेशान राजू बच्चों व पत्नी को लेकर रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में ठहर गया। 13 सितंबर को राजू का 12 साल का बेटा कृष्णा खेलते हुए प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंच गया। प्लेटफार्म पर खड़ी झांसी से बांद्रा जाने वाली ट्रेन नंबर 22195 में चढ़ गया। इधर, कृष्णा के लापता होने पर परिजनों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी।
विज्ञापन


सीओ जीआरपी सोहराब आलम ने बताया कि बच्चे की तलाश में झांसी-मुंबई व झांसी-दिल्ली रेलवे रूट पर दो टीमों को लगाकर तलाश की गई। सीसीटीवी में बच्चा बांद्रा एक्सप्रेस के पास देखा गया, लेकिन ट्रेन जाने के बाद बच्चा नहीं दिखाई दिया। इस आधार पर रेलवे रूट पर लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद शिवपुरी स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा बच्चे को साथ ले जाते देख पुलिस शिवपुरी पहुंची। वहां बच्चे को बरामद कर शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया। एसपी रेलवे ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed