फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister's Composite Schools will be built in Babina and Bamor

Jhansi News: बबीना और बामौर में बनेंगे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Composite Schools will be built in Babina and Bamor

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बबीना और बामौर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनेंगे। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। इन विद्यालयों में एक ही परिसर में प्री-प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होगी। यहां पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।



मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालयों के लिए 16 विद्यालयों का चयन किया गया था। इसको लेकर ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें मुख्यालय से दूरी, क्षेत्रफल आदि शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद कमेटी ने दो विद्यालयों के लिए स्थान तय कर लिया है। बताया गया कि बबीना के बघौरा में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इस स्थल की बबीना विकासखंड से दूरी 12 किलोमीटर और झांसी-ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से दूरी 500 मीटर है। वहीं, बामौर के गरौठा खास में ये विद्यालय खुलेगा। इसकी गरौठा से दूरी दो किलोमीटर है। ये चिरगांव-गरौठा-हमीरपुर प्रस्तावित मार्ग पर ही है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि दोनों विद्यालयों के लिए जगह तय हो गई है। जल्द ही विद्यालय निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


लैब, स्टेडियम से लेकर मल्टीपर्पज हॉल तक होगा



बताया गया कि इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ ही कौशल विकास, खेलकूद, सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी व कंप्यूटर लैब, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, मिनी स्टेडियम से लेकर खेल मैदान तक होगा। इसके अलावा कौशल विकास केंद्र और वर्कशॉप, सीसीटीवी कैमरे से लेकर वाई-फाई की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed