फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come to Jhansi on 27th

Jhansi News: 27 को झांसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 21 Sep 2024 03:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come to Jhansi on 27th
- बुंदेलखंड के पर्यटन विकास की रख सकते हैं नींव
विज्ञापन

फोटो---- योगी आदित्यनाथ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को झांसी आएंगे। क्राफ्ट मेला ग्राउंड में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा बुंदेलखंड के पर्यटन विकास की योजनाओं की वह नींव भी रख सकते हैं। लखनऊ से सीएम के कार्यक्रम के संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है।
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार मुख्यमंत्री झांसी आएंगे। हालांकि, अभी उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। लेकिन, मुख्यमंत्री कार्यालय से संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। खासतौर पर शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को सूचीबद्ध कर अपडेट किया जाने लगा है, जिससे विकास भवन में स्थित कार्यालयों में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान क्षेत्र के पर्यटन विकास से जुड़ीं योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। ऐसी परियोजनाओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इसमें झांसी के अलावा बुंदेलखंड के अन्य जिलों की परियोजनाएं भी शामिल रहेंगी। क्राफ्ट मेला ग्राउंड में उनकी सभा होगी। इसके अलावा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने क्राफ्ट मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चार सीटों में से भाजपा केवल झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का झांसी का पहला दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed