फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chhaya Harsh in Trilok, arrogant Ravana was killed by Shri Ram

त्रिलोक में छाया हर्ष, अहंकारी रावण का श्रीराम ने किया वध

Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chhaya Harsh in Trilok, arrogant Ravana was killed by Shri Ram
झांसी। त्रिलोक में हर्ष छा जाता है। अहंकारी लंकापति रावण का श्रीराम वध कर देते है। देवता, मनुष्य सभी जय श्रीराम के जयकारें लगाते है और पुष्प वर्षा करते है। शुक्रवार को सदर बाजार एवं बड़ा बाजार की रामलीलाओं में रावण वध का मंचन हुआ।
विज्ञापन

सदर बाजार की रामलीला में रावण की आज्ञा पर कुंभकर्ण युद्ध के लिए जाता है। लेकिन वह श्रीराम के हाथों वीरगति को प्राप्त होता है। मेघनाद युद्ध में विजयी होने के लिए यज्ञ करता है। लेकिन लक्ष्मण यज्ञ को पूरा नहीं होने देते है और मेघनाद का वध कर देते है। अहिरावण रावण के निर्देश पर छल से राम और लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक ले जाता है। लेकिन हनुमान जी अहिरावण का वध कर देते है। इसके बाद युद्ध भूमि में रावण व श्रीराम के मध्य घनघोर युद्ध होता है। इस युद्ध से तीनों लोक में हलचल मच जाती है। विभीषण की सलाह पर श्रीराम रावण की नाभि में बाण मारकर उसका वध कर देते है। रावण के मरने पर तीनों लोक में हर्ष छा जाता है। देवता आकाश से पुष्प वर्षा करते है। भगवान श्रीराम के निर्देश पर लक्ष्मण लंका में विभीषण का राज्यभिषेक करते है। इसके बाद भगवान राम के निर्देश पर हनुमान जी अयोध्या में भरत जी को प्रभु के लौटने की सूचना देते है। संपूर्ण अयोध्या को प्रभु के स्वागत के लिए सजाया जाता है। पुष्पक विमान से श्रीराम सीता जी व लक्ष्मण के साथ अयोध्या आते है। भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक होता है। प्रथम तिलक गुरु वशिष्ठ करते है। इसके बाद सभी लोग तिलक करते है। मंचन अवसर पर विकास खत्री, शांतनु पांडेय, नरेंद्र कौशिक राघवेंद्र राय, विजय पटैरिया, एनडी सेन, रोहित गुप्ता, राजीव चौरसिया, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर बड़ा बाजार की रामलीला में मेघनाद की वीरगति पाने व अहिरावण वध के बाद रावण व श्रीराम के मध्य भयंकर युद्ध होता है। भगवान श्रीराम रावण का वध कर देते है। इससे संपूर्ण त्रिलोक में श्रीराम की जय जयकार होती है। मंचन अवसर पर भरत राय, अरुण द्विवेदी, संजय दोसाज, ओम तिवारी, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed