फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chaukidar wife killed with axe in house

घर में सो रही चौकीदार की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Thu, 27 May 2021 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
chaukidar wife killed with axe in house
घर में सो रही चौकीदार की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। गुरसराय थाना क्षेत्र के गांव मड़पुरा में बुधवार की रात को गायत्री देवी (40) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। रविंद्र पाठक एक दाल मिल में चौकीदारी करता है। रात में वह ड्यूटी पर चला गया। घर पर पत्नी और बेटा था। रात में बेटा छत पर सोने के लिए चला गया। भोर में तीन बजे के करीब उसे कुछ आहट मिली तो नीचे उतर कर आया। अंदर देखा तो मां खून से लथपथ पड़ी हैं। इस पर उसने छत पर जाकर परिजनों को आवाज लगाई। इस पर पास में ही रह रहे परिवारवाले आ गए। उन्होंने आकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण और सीओ ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की। तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है।
गजेंद्र कुमार पाठक ने तहरीर देकर बताया कि वह तीन भाई हैं। तीनों अलग-अलग रहते हैं। सबसे छोटा भाई रविंद्र कुमार पाठक अपनी पत्नी गायत्री देवी एवं पुत्र जगदीश पाठक के साथ रहते हैं। रविंद्र कुमार पाठक गुरसराय में व्यास दाल मील पर चौकीदारी करते हैं। 26 मई की रात भाई रविंद्र कुमार पाठक अपनी ड्यूटी पर गए थे। घर में भतीजा जगदीश पाठक छत पर और गायत्री देवी नीचे कमरे में सो रही थी। रात में समय लगभग 3 बजे भतीजे जगदीश पाठक को घर के अंदर से छत के रास्ते किसी व्यक्ति के बाहर जाने की आहट मिली। इस पर उसकी आंख खुल गए। उसने छत के रास्ते जाते व्यक्ति को देखा। जगदीश पाठक छत से नीचे गया। नीचे जाकर कमरे में देखा तो उसकी मां गायत्री देवी खून से लथपथ पड़ी थी। उसके बाद वह पुन: छत पर गया और परिजनों को बुलाया। आवाज सुनकर वह और भाई भाई अरविंद पाठक व अन्य लोग आ गए। हम सभी लोग दरवाजा खुलवा कर अंदर गए तो देखा कि गायत्री देवी खून से लथपथ पड़ी हैं। इसके बाद भाई रविंद्र पाठक को लाने के लिए संदीप को भेजा। वह उनको लेकर आया।
विज्ञापन

गायत्री के चेहरे और सिर पर कुल्हाड़ी के निशान थे। चेहरा पूरा खून से सना था। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा डॉ. अभिषेक राहुल, थानाध्यक्ष गुरसराय अजीत सिंह सहित फोरेंसिक की टीम पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। नेपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया गया। जांच टीम गठित कर दी गई है। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed