{"_id":"9e90321b95fc48f17687ba8b854c4e16","slug":"chaudhry-sahib-had-given-the-gift-of-consolidation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी साहब ने दी थी चकबंदी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी साहब ने दी थी चकबंदी की सौगात
झांसी/ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। किसान लगातार प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। बारिश कम होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। नुकसान से बचने के लिए किसानों को चाहिए कि वह कम पानी वाली फसलों पर ध्यान दें।
यह सलाह कृषि भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित किसान सम्मान समारोह एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने दी।
उन्होंने नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आयोजित किसान सम्मान व कृषक गोष्ठी का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडलायुक्त ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसानों से काफी लगाव था। उन्होंने किसानों के लिए चकबंदी प्रक्रिया की सौगात दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसान स्प्रिंकलर सेट, प्रींगकलर सेट का प्रयोग कर अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं, इससे पानी बर्बाद नहीं होगा। इसे अनुदान पर किसानों को दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, बबीना ब्लाक के एक किसान ने पानी की समस्या बताते हुए कहा कि गांवों में पीने के लिए पानी तक नहीं मिल पा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने वहां कुआं तथा हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को 7000 नकद व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीडी यूपी सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा. वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके बाद मंडलायुक्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कीटनाशक स्टाल पर दवाओं की जानकारी ली। रेशम कीट के स्टाल पर रेशम उत्पादन के संबंध में पूछताछ की और धागे बनाने की प्रक्रिया को समझा। पशुपालन स्टाल के बाद साग भाजी की स्टाल पर जैविकीय खेती से पैदा किए गए गोभी, हल्दी, अदरक व अन्य सब्जियों की जानकारी ली।
किसानों को किया सम्मानित
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिवसों के उपलक्ष्य में 23 से 29 दिसंबर तक किसान सम्मान सप्ताह मनाया जा रहा है। बुधवार को दो महिला कृषक व दो पुरुष कृषकों को सम्मानित किया गया।
केंद्र की अध्यक्ष निशी राय ने सोना देवी एवं मोनिका जॉन तथा फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डा. रामपलट एवं मृदा संरक्षण वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद ने हरी सिंह यादव व उमर खान को सम्मानित किया। इस मौके पर डा. जिया लाल गुप्ता, इं. विकास कुमार आदि मौजूद रहे।