{"_id":"61868a8f21dea25d5006a5e2","slug":"chaotic-elements-pelted-stones-on-gatimaan-express-window-glass-broken-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: गतिमान एक्सप्रेस पर अराजक तत्वों ने किया पथराव, खिड़की का कांच टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गतिमान एक्सप्रेस पर अराजक तत्वों ने किया पथराव, खिड़की का कांच टूटा
Sat, 06 Nov 2021 07:30 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:30 PM IST
सार
शरारती तत्वों द्वारा फेंके गए पत्थर से सीसे पर दरार आ गई, वो तो गनीमत है कि पत्थर कांच को तोड़कर अंदर नहीं घुस सका नहीं तो अंदर बैठे यात्री चोटिल हो सकते थे।
विज्ञापन
ट्रेन का टूटा हुआ शीशा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गतिमान एक्सप्रेस पर शनिवार को धौलपुर-हेतमपुर स्टेशन के बीच अराजक तत्वों ने पथराव किया। पथराव से सी 8 कोच की खिड़की का कांच टूट गया। इस बात की जानकारी गार्ड ने झांसी कंट्रोल को दी।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह 11.25 बजे 12050 गतिमान एक्सप्रेस आगरा से ग्वालियर की तरफ बढ़ रही थी। तभी धौलपुर-हेमतपुर स्टेशन के मध्य किलोमीटर नंबर 1287/23 के किनारे खड़े अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। एक पत्थर सी 8 कोच की सीट नंबर 63, 64 की खिड़की पर जाकर लगा। इससे कांच में दरार आ गई। गनीमत रही कि पत्थर कांच तोड़कर अंदर नहीं आ सका। अन्यथा कोई भी यात्री पत्थर लगने से चुटहिल हो सकता था।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी गार्ड ने झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ, वाणिज्य व इंजीनियरिंग स्टाफ ने मामले की जांच की। उधर, घटनास्थल पर पहुंचकर आरपीएफ ने जांच की, लेकिन अराजक तत्वों के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कानपुर की तरफ जाने वालीं दो ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
त्योहार पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए कानपुर की तरफ जाने वालीं दो ट्रेनों में सात व आठ नवंबर को अतिरिक्त कोच लगेंगे। इनमें 04185 ग्वालियर बरौनी मेल में एक स्लीपर कोच व 01803 झांसी लखनऊ इंटरसिटी में दो जनरल कोच लगेंगे।