{"_id":"6b04a72e7015945f4f0dd96a","slug":"bumper-arrival-of-groundnuts-at-bhojala-mandi-prices-also-rise-jhansi-news-c-11-jhs1019-922053-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: भोजला मंडी में मूंगफली की बंपर आवक, दाम भी चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: भोजला मंडी में मूंगफली की बंपर आवक, दाम भी चढ़े
विज्ञापन
झांसी। भोजला मंडी में मूंगफली की बंपर आवक के बीच दामों में भी तेजी आई है। इन दिनों रोजाना करीब 40 हजार क्विंटल मूंगफली मंडी पहुंच रही है। पिछले दिनों की तुलना में कीमतों में एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में मूंगफली 6500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। इससे किसानों को उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है।
भोजला मंडी में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ मध्य प्रदेश से भी किसान मूंगफली लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी सचिव बीएल सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के किसानों की आमद लगातार बढ़ रही है। किसान पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहनों से उपज लेकर आ रहे हैं। सुबह से ही मंडी में मूंगफली से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है।
दामों में एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी से किसानों में उत्साह है। बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद में किसान अपनी उपज बेचने मंडी पहुंच रहे हैं। भारी आवक के चलते मंडी में खरीद-फरोख्त जारी है। भोजला मंडी आसपास के जिलों और मध्य प्रदेश के किसानों के लिए भी मूंगफली बिक्री का प्रमुख केंद्र बन रही है।