Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1,266 children moved away from government schools over three academic sessions.

Jhansi News: तीन सत्रों में 1266 बच्चे सरकारी स्कूलों से हुए दूर

Tue, 24 Nov 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
1,266 children moved away from government schools over three academic sessions.
झांसी। जिले में तीन शैक्षिक सत्रों के दौरान 1266 बच्चे सरकारी स्कूलों से दूर हुए हैं। इनमें लड़कों और लड़कियों की संख्या बराबर है। इनमें से ज्यादातर बच्चों के माता-पिता मजदूरी के लिए दूसरे शहरों या राज्यों में चले गए। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। वर्ष 2025-26 में सबसे अधिक 548 बच्चे सरकारी स्कूलों से दूर हुए। वहीं, चालू शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक 271 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इन बच्चों की पहचान पूरी हो चुकी है। अब पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

सामुदायिक सहभागिता की जिला समन्वयक मिर्जा अजीज बेग ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में 447 बच्चे सरकारी स्कूलों से दूर हुए थे। इनमें 238 लड़के और 209 लड़कियां थीं। वर्ष 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 548 हो गई। इनमें 277 लड़के और 271 लड़कियां शामिल थीं।
विज्ञापन

वहीं, चालू शैक्षिक सत्र 2026-27 में अब तक 271 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इनमें 118 लड़के और 153 लड़कियां हैं। इस तरह तीनों शैक्षिक सत्रों में सरकारी स्कूलों से दूर हुए बच्चों में 633 लड़के और इतनी ही लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जा अजीज बेग ने बताया कि चिह्नित बच्चों की स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उनका दोबारा दाखिला कराकर शिक्षा से जोड़ा जाएगा। प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी को पढ़ाई का अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed