फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chants of 'Har-Har Mahadev' will echo in Shiva temples on the last Monday of Sawan.

Jhansi News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में गूंजेंगे 'हर-हर महादेव' के जयकारे

Mon, 24 Aug 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Chants of 'Har-Har Mahadev' will echo in Shiva temples on the last Monday of Sawan.
झांसी। पवित्र सावन माह का आखिरी सोमवार आज है। इस दिन प्रीति योग एवं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग रहेगा। भगवान आशुतोष की महिमा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक के लिए उमड़ेंगे। वे बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पण कर शिव मंत्रों का जाप करेंगे। भगवान का दिव्य शृंगार एवं महाआरती होगी तथा शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
विज्ञापन

महानगर के हजारिया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, भूतनाथ मंदिर और राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त होते ही अपने आराध्य महादेव के दर्शन को उमड़ पड़ेंगे। मंदिरों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक और शिव महापुराण कथा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके अलावा, भक्ति भाव से कांवड़ यात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

इधर, ज्योतिषाचार्य रजनी दीक्षित के अनुसार, पवित्र सावन माह के चौथे एवं आखिरी सोमवार को प्रीति योग, पूर्वाषाढ़ा एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। भक्तिभाव से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-आराधना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed