फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chandrashekhar Azad Institute and IMA building will be sealed

Jhansi News: चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट और आईएमए भवन होगा सील

Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad Institute and IMA building will be sealed
नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस, नहीं जमा कर रहे हैं गृहकर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम ने चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट और आईएमए भवन को सील करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। क्योंकि, शिक्षण संस्थान और भवन का लंबे समय से गृहकर जमा नहीं हुआ है। अगर एक सप्ताह में बकाया जमा नहीं होता है तो सील कर दिया जाएगा।
बुंदेलखंड महाविद्यालय के पास इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का भवन बना हुआ है। मौजूदा समय में नगर निगम पर आईएमए भवन का सात लाख रुपये से अधिक बकाया है। दो महीने पहले मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने आईएमए सचिव को बकाया गृहकर जमा करने के लिए नोटिस दिया था। वहीं, झोकनबाग स्थित चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट का भी नौ लाख से अधिक गृहकर बकाया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार ने बताया कि अब तक आईएमए भवन और चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट का गृहकर जमा नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों को सील करने के आदेश जारी हो गए हैं। नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन


सरकारी विभाग ही दबाए बैठे नगर निगम का 31 करोड़ गृहकर
झांसी। सरकारी विभाग ही निगम का 31 करोड़ से अधिक गृहकर अथवा संपत्ति कर दबाए बैठे हैं। सबसे ज्यादा 18.54 करोड़ रुपये गृहकर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पर है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डीएम कटियार ने बताया कि 6.04 करोड़ बीआईईटी, 5.54 करोड़ रुपये से ज्यादा मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पर गृहकर बकाया है। वहीं, आयकर विभाग पर 93.44 लाख, राजकीय महिला महाविद्यालय पर 59.40 लाख और पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन पर 8.96 लाख, राजघाट नहर परियोजना मध्य प्रदेश के अधिशासी अभियंता पर 12.20 लाख रुपये गृहकर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed