फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Chairman, Deputy Chairman elected unopposed in most of the committees

Jhansi News: ज्यादातर समितियों में निर्विरोध चुने गए सभापति, उप सभापति

Mon, 20 Mar 2023 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Chairman, Deputy Chairman elected unopposed in most of the committees
झांसी। जिले की 58 साधन सहकारी और 36 वेतन भोगी समितियों के सभापति और उप सभापति का रविवार को चुनाव संपन्न हुआ। ज्यादातर समितियों में आम सहमति से सभापति और उप सभापति निर्विरोध चुन लिए गए है। कुछ ही समितियों में दो या इससे ज्यादा दावेदार होने पर चुनाव चिह्न आवंटन करके निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

जिले की सहकारी और वेतन भोगी समितियों के निदेशकों का निर्वाचन शनिवार को हुआ था। हालांकि, इससे पहले ही एक-एक नामांकन होने पर अधिकतर निदेशक निर्विरोध ही चुन लिए गए थे। रविवार को समितियों के सभापति, उपसभापति का चुनाव हुआ। महिला कल्याण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड के सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव समिति कार्यालय पर हुआ। निर्वाचन अधिकारी आस्था शुक्ला ने भगवती कुशवाहा को सभापति, सुखदेवी कुशवाहा को उप सभापति पद पर निर्विरोध विजयी घोषित किया। इस दौरान सचिव मंजू कुशवाहा, ऊषा कुशवाहा, प्रेमवती कुशवाहा, ह्रदेश कुशवाहा, कुंती वर्मा, ज्योति आदि ने सभापति का स्वागत किया। म्यूनिसिपल इम्प्लाइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड वेतनभोगी में सर्व सम्मति से सभापति, उप सभापति और बैंक प्रतिनिधि चुने गए। लगातार दूसरी बार भरत भूषण राय सभापति बने। ज्सोत्सना बिसेन उप सभापति निर्वाचित हुईं। मुकेश वर्मा, विजय प्रताप सिंह गुर्जर बैंक प्रतिनिधि चुने गए। अंजू गुप्ता, बबीता, शरद कुमार माथुर, शालिनी दुबे ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र दीक्षित, देवेश शर्मा, आनंद मोहन मिश्रा, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, शिवकुमार पाराशर, डॉ. अनिरुद्ध रावत, रविंद्र प्रकाश, मुकेश चंद्र, रामराजा शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह, कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी समिति एसपीआई विनोद कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष, अंजीव कुमार नायक उपाध्यक्ष चुने गए। बैंक प्रतिनिधि के रूप में डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, प्रद्युम्न दुबे चुने गए। इस दौरान राधेश उपाध्याय, संगम सिंह, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, संजय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। जिला विकास वेतन भोगी सहकारी समिति का सर्वसम्मति से प्रतिमा कमल द्विवेदी सभापति और राजेश पटेरिया उपसभापति चुने गए। उर्मिला, केके उपाध्याय, अमिता राय, कौसर सिद्दीकी, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार सहकारी बैंक के प्रतिनिधि चुने गए। साधन सहकारी समिति रक्सा की सभापति वनमाली साहू, उपसभापति चरन सिंह चौहान, हाफिज सिद्दीकी वेतन भोगी समिति का सभापति मो. उवेश, उप सभापति ताज मो. खान, एसआईसी वेतन भोगी समिति का सभापति नरेंद्र कुमार, उप सभापति संजीव कुमार, खैलार समिति के सभापति पूनम, उप सभापति नीलेश कुमार, अंबावाय समिति के सभापति पहाड़ सिंह, उप सभापति दीप्ति विलास दुबे, राजापुर समिति के सभापति कौशल किशोर, उप सभापति कुसुमा चुनी गईं। महर्षि वाल्मीकि सहकारी ऋण समिति के सर्व सम्मति से अध्यक्ष नरेश डागौर, उपाध्यक्ष कुलदीप पहलवान चुने गए। बैंक प्रतिनिधियों के लिए अशोक प्याल और नीलेश मोरे निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी गुलाब सिंह वर्मा, सहायक मतदान अधिकारी लक्ष्मण सिंह पाल की उपस्थिति में चुनाव हुआ। इस दौरान रामजीलाल गांचले, शुभम प्याल, अमित वेनवाल, निशांत कुमार, राजीव, दीपू खरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed