फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Central Lab of Medical College got recognition from NABL

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब को एनएबीएल से मिली मान्यता

Fri, 12 Jul 2024 05:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Central Lab of Medical College got recognition from NABL
बुंदेलखंड की पहली और प्रदेश की तीसरी लैब बनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल पैथोलॉजी लैब को उच्च गुणवत्ता की जांच के लिए एनएबीएल (नेशनल एक्रिडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्री) ने मान्यता दी है। यह प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज की तीसरी और बुंदेलखंड की पहली लैब है, जिसे एनएबीएल से मान्यता मिली है।
मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से संबद्ध एनएबीएल से 30 मई और एक जून को आई टीम ने लैब के साथ रोगियों की जांच रिपोर्टों का बारीकी से निरीक्षण किया। रोगियों और तीमारदारों से कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली लौटने के बाद टीम ने बीच-बीच में कई बिंदुओं पर जानकारियां हासिल की। एनएबीएल ने हर मानक पर खरा उतरने पर बृहस्पतिवार को रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को मान्यता दे दी।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि उच्च गुणवत्ता से की जा रही जांचों के शत-प्रतिशत परिणाम को लेकर मिली है। लैब की गुणवत्ता प्रबंधन के लिए क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) वेल्लोर तमिलनाडु, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली आदि से करार हुआ है। ये संस्थाएं प्रत्येक माह सेंट्रल लैब की एक्सटर्नल क्वालिटी कंट्रोल के लिए सैंपल जांच करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेंट्रल लैब में करीब 100 प्रकार की जांच होती है, इसमें बायोकेमिस्ट्री, हार्मोन, हेमेटोलॉजी आदि हैं। लैब के अंदर प्रतिदिन करीब 5500 जांच की जाती है, इनमें हार्मोन की 30 से अधिक जांचें हैं, जैसे थायराइड, ट्यूमर मार्कर, थैलेसीमिया, फर्टिलिटी टेस्ट आदि। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि सेंट्रल लैब में चौबीसों घंटे न सिर्फ जांच होती है, बल्कि सैंपल का भी कलेक्शन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed