फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   celibrate maharana pratap jayanti

‘देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे प्रताप’

Fri, 10 May 2019 01:03 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 10 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
celibrate maharana pratap jayanti
maharana pratap jaynti - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महानगर की कई समाज सेवी संस्थाओं ने महाराणा प्रताप की 479 वीं जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने देश की खातिर अपना सब कुछ त्याग दिया था। वह देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष डा. मधुपाल सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का त्याग राष्ट्रहित के लिए सर्वोपरि था। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर डा. अरविंद परमार, सोबरन सिंह, देवेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश तिवारी, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत ने कहा कि महाराणा प्रताप का बलिदान अमर है। इस अवसर पर पवन दीक्षित, राजू परिहार, संजय राजपूत, बिपिन राजपूत आदि मौजूद रहे। एमएस राजपूत इंटर कालेज में प्रबंधक उदय सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य सियाराम शरण चतुर्वेदी, अर्जुन सिंह, दिनेश सिंह ने महाराणा प्रताप की शान में कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में बुंदेलखंड क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में बुंदेलखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रियों के ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने हिंदुस्तान की आन, बान और शान के  लिए युद्ध किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विक्रम सिंह कछवाह, अरविंद सिसोदिया, डा. दिनेश प्रताप सिंह, शरद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed