{"_id":"57b75baf4f1c1b18206ead62","slug":"celebration-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान के लिए हुनरमंद लखनऊ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान के लिए हुनरमंद लखनऊ रवाना
jhansi
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
cm
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुख्यमंत्री से सम्मान पाने के लिए मंडल के 48 हुनरमंद लखनऊ रवाना हो गए। उन्हें 20 अगस्त को अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में शुक्रवार को अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार त्यागी ने हस्तशिल्पियों और अन्य हुनरमंदों को लेकर लखनऊ जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें झांसी मंडल के 48 हुनरमंद शामिल हैं। मुख्यमंत्री इन्हें समाजवादी हस्तशिल्प पेंशन योजना, समाजवादी स्वरोजगार योजना, डा. राममनोहर लोहिया उद्यमी पुरस्कार योजना तथा राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उपायुक्त उद्योग डा. रविकांत शुक्ला ने बताया कि ओम शांति बिल्डर्स झांसी के विनोद सोनी को डा. राममनोहर लोहिया उद्यमी पुरस्कार और जितेंद्र कुमार को मूंगफली के छिलके व प्याज के छिलके से मूर्ति बनाने पर राज्य दक्षता पुरस्कार दिया जाएगा। ललितपुर के जनमेद पंथ को चंदेरी साड़ी के लिए राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार दिया जाएगा।
लखनऊ रवाना हुए दल में जालौन के पांच हस्त शिल्पी, पांच उद्यमी और एक समाजवादी स्वरोजगार योजना के लाभार्थी हैं। झांसी के 24 हस्त शिल्पी और तीन समाजवादी स्वरोजगार योजना के लाभार्थी हैं। ललितपुर के पांच हस्त शिल्पी और तीन स्वरोजगार योजना के लाभार्थी हैं। इस मौके पर सहायक आयुक्त उद्योग ललितपुर के डी सुल्लेरे, सहायक आयुक्त झांसी चंद्रभान सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जे बी परमार्थी, अजय पस्तोर उपस्थित रहे।