{"_id":"5c4e111dbdec2273a2562dd0","slug":"celebrate-26-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
Mon, 28 Jan 2019 01:44 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
bike raily
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में परेड हुई। विभिन्न सरकारी कार्यालयों ध्वजारोहण हुआ।
आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट में डीएम शिव सहाय अवस्थी व विकास भवन में सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने ध्वजारोहण किया। मंडलायुक्त ने शपथ दिलाई और आह्वान किया कि जो भी शासकीय योजनाएं संचालित हो रही हैं, उनका लाभ सभी को मिले। डीएम ने किले में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी का सम्मान किया।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। आयुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में स्वाट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय, कोतवाल संजय कुमार सिंह, मोंठ प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा, महिला प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह, प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर कृष्णवीर सिंह, रक्सा प्रभारी निरीक्षक हरीश्याम सिंह, सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक सभाजीत सिंह, पीआरवी 0364 में तैनात मुनीम सिंह, अजयपाल, शैलेष सिंह, राम किशन व पायलट पुष्पेंद्र व राधेश्याम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट में डीआरएम अशोक कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के सफल संचालन व सजावट आदि से प्रसन्नता जाहिर करते हुए डीआरएम ने 48 हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की। वहीं, लक्ष्मण सम्मान विजेता पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अब्दुल अजीत को भी सम्मानित किया। इधर, माल गोदाम में सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में ध्वजारोहण हुआ। इस मौके पर डीसीएम नीरज भटनागर, पीआरओ मनोज कुमार सिंह, एसीएम सीमा तिवारी, स्टेशन डायरेक्टर अनुपम सक्सेना भी मौजूद रहे।