{"_id":"622b9aa74456f17e915b771a","slug":"cbse-board-exams-will-be-held-at-15-centers-in-jhansi-jhansi-news-jhs216563684","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के 15 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के 15 केंद्रों पर होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन
झांसी। सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। जिले भर में 15 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की टर्म टू बोर्ड परीक्षा की तिथि फरवरी के तीसरे सप्ताह में जारी कर दी थी। इसमें बताया गया था कि परीक्षाएं 26 अप्रैल से होंगी। शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा की समय सारणी भी जारी कर दी।
इसके तहत परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून को समाप्त हाेंगी। मऊरानीपुर, बबीना और झांसी मिलाकर जिले भर में परीक्षा के 15 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें दसवीं के 4358 और बारहवीं के 3683 परीक्षार्थी सीबीएसई टर्म टू में सम्मिलित होंगे। टर्म वन दिसंबर माह में ही करवाए जा चुके हैं। टर्म वन बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी जबकि टर्म टू लिखित परीक्षा होगी। हालांकि गत दो वर्ष परीक्षाएं ऑनलाइन ही कराई गई थी। सीबीएसई जिला समन्वयक डॉ. प्रीति खत्री ने बताया कि विद्यार्थियों के पास एक माह से ज्यादा का समय है, अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, ज्यादा से ज्यादा लिखने का प्रयास करें।
उधर, सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं टर्म वन दिसंबर माह में ही कराई जा चुकी थी। टर्म टू के परिणाम के लिए विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बोर्ड ने न तो परिणाम घोषित किया है न ही परिणाम की तिथि।