{"_id":"682507b5ca2a75b390094910","slug":"cbse-10th-result-dropped-by-one-percent-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-555124-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 10वीं का रिजल्ट एक फीसदी गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 10वीं का रिजल्ट एक फीसदी गिरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में 10वीं में झांसी का उत्तीर्ण प्रतिशत एक फीसदी से ज्यादा गिर गया है। इस साल 91.1 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि, 12वीं के रिजल्ट में सुधार हुआ है। प्रयागराज रीजन के 49 जिलों में उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में झांसी का 10वीं में 20वां और 12वीं में 17वां स्थान आया है।
झांसी में इस साल 4709 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 4290 उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल 4276 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 3942 परीक्षार्थी पास हुए थे। पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.18 फीसदी था। ऐसे में इस साल 10वीं में 1.08 फीसदी अधिक परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं, पिछले साल 12वीं में 4403 छात्र-छात्राओं में से 3447 पास हुए थे। ऐसे में उत्तीर्ण प्रतिशत 78.28 फीसदी था। वहीं, इस साल 4428 परीक्षार्थियों में से 3641 उत्तीर्ण हुए हैं। इस साल 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.23 फीसदी रहा है। लगभग चार फीसदी अधिक परीक्षार्थी पास हुए हैं।वहीं, सीबीएसई की जिला समन्वयक प्रीति खत्री का कहना है कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ ही जल्द बैठक की जाएगी। इसमें अगले साल झांसी का परीक्षा परिणाम सुधारने पर चर्चा की जाएगी। अहम सुझावों पर सभी स्कूलों को अमल करने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि कई विद्यार्थी परीक्षा से कुछ महीने पहले ही पढ़ाई शुरू करते हैं। जबकि, पढ़ाई नियमित होनी चाहिए। अंत में पढ़ाई करने से परीक्षा का तनाव भी हो सकता है। इससे विद्यार्थी के प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी किशोरों, युवाओं का काफी समय बर्बाद होता है। बैठक में इन सब बातों पर भी मंथन किया जाएगा।