फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case filed against four on the complaint of Lekhpal

लेखपाल की शिकायत पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 31 Jul 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four on the complaint of Lekhpal
झांसी। सदर तहसील में बीते रोज लेखपाल के साथ हुए विवाद के मामले में अधिवक्ता समेत चार लोगों के खिलाफ शनिवार को नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम 20-25 लेखपालों के साथ नवाबाद थाने पहुंचे पिछोर सर्किल के लेखपाल मुक्तेश्वर पटेल ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह लेखपाल कक्ष में बैठे हुए थे। इसी दरम्यान खंडेराव गेट बाहर निवासी निहाल सेन, एडवोकेट दीपक सेन, गायत्री मंदिर के पीछे निवासी मनीष सोनी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पहुंचे। वे कुछ लोगों के अनापत्ति प्रमाण पत्र पर तुरंत आख्या लगाने का दबाव बनाने लगे। स्थलीय निरीक्षण के बाद रिपोर्ट लगाने की बात कहने पर उन्होंने धक्कामुक्की करते हुए गाली गलौज कर दी। सरकारी अभिलेख फाड़ते हुए भ्रष्टाचार व बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चीखपुकार सुनकर अन्य लेखपाल भी वहां पहुंच गए। इस बीच वे चारों जबरदस्ती सरकारी अभिलेखों का बस्ता छीनकर भाग गए। भागते हुए उन्होंने अन्य लेखपालों के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस के पहुंचने के बाद साइकिल स्टैंड पर बस्ता पड़ा मिला, लेकिन उसमें से मौजा पिछोर का सरकारी बंदोबस्त गायब था। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed