{"_id":"67bb74f58fa9c906e40ad238","slug":"case-against-five-named-and-15-unknown-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-105469-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पांच नामजद व 15 अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पांच नामजद व 15 अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता से मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। बीच सड़क पर शव रखकर धरना-प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों द्वारा अधिवक्ता के साथ मारपीट कर देने के मामले में पांच नामजद एवं दस से पंद्रह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा समथर थाने में पंजीकृत किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम अंगथरी हाल निवास मोहल्ला कटरा समथर निवासी दिलीप सिंह एडवोकेट ने थाना समथर में प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि शनिवार की शाम करीब 8 बजे वह बाइक से अपने ग्राम से समथर जा रहा था। नहर पुल पर कुछ लोग बीच सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। जब वह वहां से गुजरा तो वहां मौजूद प्रदीप उर्फ बीटू, मनोज, रामराजा, सीता, सुमित एवं दस से पंद्रह लोग नाम पता अज्ञात ने उसे जमीन पर पटककर उसके साथ गाली गालौज करते हुये एवं जान से मार डालने की धमकी देते हुये लात घूंसों से बुरी तरह से पीटा और उसकी मोटरसाइकिल तोड़ दी। मारपीट से उसे गंभीर चोंटें आई हैं। मारपीट में कुछ संभ्रांत लोग भी सम्मिलित रहे। उसे उन लोगों से जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर पांच नामजद व दस से पंद्रह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। संवाद