फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cartridges will be made of sniper and INSAS rifle in Jhansi

झांसी में स्नाइपर और इंसास राइफल के बनेंगे कारतूस

Thu, 09 Dec 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cartridges will be made of sniper and INSAS rifle in Jhansi
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में अब एक और कंपनी यूनिट स्थापित करने जा रही है। डेल्टा कॉम्बैट सिस्ट्म्स लिमिटेड सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली स्नाइपर और इंसॉस राइफल के कारतूस बनाने की यूनिट स्थापित करेगी। कंपनी की ओर से एक अरब 50 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी को जमीन आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर झांसी समेत छह जनपद आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर व चित्रकूट में बनाया जा रहा है। इसके लिए छहों जनपद में ली गई जमीन का सबसे बड़ा 59 फीसदी हिस्सा झांसी में है। यहां ये जमीन गरौठा तहसील के छह गांव एरच, गेंदा कबूला, झबरा, नेकारा, कठर्री व लभेरा में स्थित है। इन गांवों की 1,034 हेक्टेअर जमीन उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने किसानों से क्रय की है। डिफेंस कॉरिडोर की पहली इकाई एरच की 183 हेक्टेअर जमीन पर स्थापित की जा रही है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) यहां सेना के लिए आकाश मिसाइल बनाने की यूनिट स्थापना करने जा रही है, जिसकी आधारशिला 19 नवंबर को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। अब इसके बाद एक और कंपनी आगे आई है। डेल्टा कॉम्बैट सिस्ट्म्स लिमिटेड यहां 15 हेक्टेअर जमीन पर कारतूस बना ने वाली इकाई की स्थापना करेगी। कंपनी की ओर से एक अरब 50 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी को जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीएम के दौरे के बाद बढ़ी सक्रियता
झांसी। प्रदेश सरकार की ओर से फरवरी 2018 में यूपी इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। इसमें आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की घोषणा की थी। नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) को नामित किया गया था। इसके तत्काल बाद यूपीडा की ओर से किसानों से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। एक साल पहले ये काम पूरा कर लिया गया था। लेकिन, यूनिट लगाने के लिए कंपनी कोई भी आगे नहीं आई थी। लेकिन, 19 नवंबर को प्रधानमंत्री के झांसी आने का दौरा तय होने के बाद एकदम से सक्रियता बढ़ गई थी। पीएम ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड की मिसाइल बनाने वाली यूनिट की आधारशिला रखी थी। इसके बाद अब एक और कंपनी आगे आई है। जमीन की पर्याप्त उपलब्धता की वजह से जल्द ही कुछ और कंपनियों के यहां आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed