{"_id":"740eabd05adfa4ee394737dbbec07388","slug":"carelessness-will-not-be-tolerable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को हुई जनकार्य विभाग की बैठक में नाला सफाई कार्य का मुद्दा छाया रहा। मुख्य अभियंता आर के वर्मा ने मातहतों को उक्त कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। उन्होंने ठेकेदारों से शीघ्र काम पूरा कराने व मलबे के उचित निस्तारण के बाद रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
जन कार्य विभाग में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि नाला सफाई कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है। सर्किल क्षेत्र के इंजीनियर फील्ड भ्रमण के दौरान यह देखें कि नालों की सिल्ट निकालने के बाद उसका उठान कराया जा रहा है कि नहीं। ठेकेदार की गतिविधियों पर निगाह रखी जाए, ताकि सही तरीके से नालों की सफाई हो सके। नाला सफाई आख्या प्रस्तुत करते समय मौके पर जाकर यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि नियमानुसार नाला की सफाई कराई गई है कि नहीं। अन्यथा संबंधित क्षेत्र के ठेकेदार का भुगतान रोकने की कार्रवाई अमल में लाएं। नाला सफाई के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट दिया गया है। इस मौके पर अवर अभियंता व सहायक अभियंता मौजूद रहे।