फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Car rammed into truck from behind, five injured including husband, wife, daughter

Jhansi News: ट्रक में पीछे से जा भिड़ी कार, पति, पत्नी, बेटी समेत पांच घायल

Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into truck from behind, five injured including husband, wife, daughter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दतिया से दर्शन करके लौट रहे एक परिवार के पांच सदस्य सड़क हादसे में घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालात बेहद नाजुक है।

ललितपुर के जैन मंदिर के पास रहने वाले मुकेश पाठक (42) रविवार को पत्नी नेहा पाठक (38), पुत्री सोना (14), बहन दुर्गा (38) एवं बहनोई प्रभात उपाध्याय (43) निवासी चौबेयाना के साथ कार से दतिया मां पीतांबरा के दर्शन करने गए थे। सभी दर्शन-पूजन के बाद दोपहर को झांसी से होते हुए वापस लौट रहे थे। शाम को जैसे ही वह लोग थाना सीपरी बाजार के शिवानी तिराहे के पास पहुंचे आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस वजह से उनकी कार संभल नहीं सकी और ट्रक में पीछे से जा घुसी। जोरदार हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत ही उड़ गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर ग्वालियर रोड चौकी इंचार्ज सुरेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। कार की अगली सीट पर मुकेश पाठक अपने बहनोई प्रभात के साथ बैठे थे। मुकेश की बेटी सोना भी वहां बैठी थी। तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पिछली सीट पर बैठी पत्नी नेहा पाठक एवं बहन दुर्गा को भी सिर, हाथ एवं पांव में चोट आ गई। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां मुकेश, सोना एवं प्रभात की हालात नाजुक बताई जा रही है। इनको अभी तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed