{"_id":"6694525a5e53f522810dc644","slug":"campaign-against-duggar-buses-will-start-from-today-jhansi-news-c-11-jhs1002-351664-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आज से चलेगा डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आज से चलेगा डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उन्नाव बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने डग्गामार और बिना परमिट की बसें चलती मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। अब परिवहन विभाग ने सोमवार से अभियान शुरू करने की रूपरेखा तैयार करते हुए चार टीमें गठित की हैं।
जिला मुख्यालय से विभिन्न रूटों पर तकरीबन साढ़े चार सौ बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन, बिना परमिट, बगैर फिटनेस व इंश्योरेंस न होने पर भी दौड़ रही बसों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी होते ही परिवहन विभाग के कान खड़े हो गए हैं। अब सोमवार से रक्सा टोल प्लाजा सहित विभिन्न मार्गों पर बसों की जांच की जाएगी। मानक के विपरीत चलने पर वाहन सीज किए जाएंगे। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि डग्गामार, बिना परमिट और मानकों के विपरीत संचालित होने वाली बसों के खिलाफ सोमवार से अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं।